जी-20 सम्मेलन के तहत डब्ल्यू-20 समूह की प्रतिनिधि बनीं रवीना टंडन..

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को जी-20 सम्मेलन के तहत महिला-20 (डब्ल्यू-20) समूह का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। रवीना ने 21 साल की उम्र में एकल मां के रूप में दो बेटियों को गोद लिया था। महिलाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान को लेकर महिला और बाल मंत्रालय उन्हें सम्मानित कर चुका है।2015 में तुर्किये की जी-20 अध्यक्षता के दौरान आधिकारिक महिला-20 (डब्ल्यू-20) समूह का गठन किया गया था।

इस समूह का उद्देश्य जी-20 चर्चाओं में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियों, प्रतिबद्धताओं और लैंगिक असमानताओं के मुद्दों का सम्मिलन सुनिश्चित करना है। इस उपलब्धि पर रवीना ने कहा, मैं इस प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भारत की 67 करोड़ 50 लाख महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रण पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे देश में महिलाएं अर्थव्यवस्था के विविध क्षेत्रों में अहम योगदान देती हैं। उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *