RCB vs DC: अक्षर पटेल ने खराब फील्डिंग पर कही बड़ी बात….

आईपीएल 2024 के 61वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली को 47 रन से मात दी। इस हार के साथ एक बात तय हो गई है कि अब दिल्ली की टीम भी 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी। प्लेऑफ में उसके पहुंचे की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल भी निराश दिखे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। दिल्ली कैपटिल्स की तरफ से कई बार खराब फील्डिंग देखने को मिली। मैच के दौरान दिल्ली के खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े। इसके बाद गेंदबाजों ने दिल्ली को 140 पर रोक दिया।

'कैच ड्रॉप नहीं करते तो हमारी…'

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, हम अगर फील्डिंग में कैच ड्रॉप नहीं करते तो हमारी टीम 150 का स्कोर चेज करती। इसके बाद जब हमने पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिया तो वहां से यह चेज आसान नहीं था। साथ ही दो रन आउट भी हमें भारी पड़ा। इस पिच पर गेंद थोड़ी रूक कर आ रही थी।

शुरुआत में विकेट गिर जाने से हुआ नुकसान

अक्षर पटेल ने आगे कहा, यहां पर 160-170 का स्कोर चेज किया जा सकता था। अगर शुरुआत में ही इतने विकेट गिर जाते हैं तो हम बस यही कोशिश करते रहते हैं कि कैसे भी मैच में बराबरी पर आया जाए और हम चेज में पीछे छूट जाते हैं।

छठे स्थान पर खिसकी दिल्ली

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच में 6 जीत और 7 हार के बाद 12 अंक के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, इस शानदार जीत के साथ आरसीबी 13 मैच में 6 जीत और 7 के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी का दिल्ली से बेहरतर नेट रन रेट है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *