रिलायंस का टर्नओवर 10 लाख करोड़ आमदनी एक लाख करोड़

मुंबई ।  मुकेश अंबानी के समूह वाली कंपनियों का टर्नओवर बढ़कर 10 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।  कंपनी की आय भी बढ़कर एक लाख करोड़ को पार कर गई है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का टर्नओवर 2023-24 में 10 लाख करोड रुपए पर पहुंच गया है। 
यह देश की पहली सबसे ज्यादा टर्नओवर और सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है।  कंपनी की प्री टैक्स आय 1। 79 करोड रुपए रही। 
रिलायंस ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 10 रूपये लाभांश देने की घोषणा की है। नतीजे के बाद कंपनी के शेयर में इजाफा हुआ।  मार्केट कैप 20 लाख करोड़ के ऊपर पहुंच गया है।  2024 में कंपनी के शेयर में अभी तक 14.32 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। 
रिलायंस कारोबार में सबसे ज्यादा आमदनी आयल तथा गैस के कारोबार से बढ़ी है। इसमें 48 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं रिलायंस रिटेल में 18 फ़ीसदी आय में वृद्धि हुई है। रिलायंस जिओ मे 10.3 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। अनंत अंबानी के समूह वाले आयल टू केमिकल के कारोबार में पिछले वर्ष की तुलना में आय  कम हुई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *