तपिश गर्मी से मिली राहत, मौसम का बदलेगा मिजाज, वर्षा के आसार….

दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा तट के पास बन रहे चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को छत्तसीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश भर में रायगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट संभावित है।

सुबह से दोपहर तक की तपिश से शुक्रवार शाम को चली तेज हवाएं व हल्की बारिश ने राहत दिलाई। इसके चलते देर शाम को ठंडी हवाएं भी चली और मौसम भी अच्छा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने रहे चक्रवात के प्रभाव से अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही अगले 24घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

सूरज की तपिश सुबह से ही बढ़ने लगी है,जो दोपहर को और ज्यादा बढ़ जाती है। गर्मी व उमस से लोग हलाकान भी होने लगे है,दोपहर के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ा है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सर्वाधिक थी। साथ ही सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। प्रदेश भर में रायगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में 24 तक मानसून प्रवेश

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर में 24 जून तक मानसून प्रवेश संभावित है। केरल में पहुंचे मानसून की सक्रियता अच्छी रही तो मानसून पहले भी पहुंच सकता है। हालांकि 10 जून के बाद से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अब हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है, इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां भी अनुकूल होती जा रही है। इसके चलते अब लगातार मौसम का मिजाज बदलेगा और अंधड़ चलने के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है। एक चक्रीय चक्रवात दक्षिण छत्तीसगढ़ के उपर 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *