दो मिनट में दूर करे तनाव, अपनाये आचार्य प्रतिष्ठाय की ट्रिक….

आजकल तेजी से भागती भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग स्ट्रेस यानी तनाव/थकान से जूझ रहे हैं। यह शब्द आम बोलचाल में शामिल हो गया है और लोग इससे बचने की बजाय तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। तो क्या आप भी स्ट्रेस से जूझ रहे हैं और चाहकर भी अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस नहीं कर पा रहे। तो बहुत ही जरूरी है इसे दूर करने के उपायों के बारे में सोचना। 

तो आज हम आपके साथ केवल दो मिनट में स्ट्रेस भगाने का बेहद आसान तरीका शेयर करने वाले हैं, जिसे आपको जरूर आज़माना चाहिए। तो चलिए जानते हैं यह आसान सी ट्रिक।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े माइक्रोब्लॉगिंग मंच, कू ऐप पर मशहूर योग गुरु, आध्यात्मिक वक्ता और लेखिका आचार्य प्रतिष्ठा ने स्ट्रेस दूर भगाने के लिए बेहद आसान से योग का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आप भी स्ट्रेस को गुडबाय बोल देंगे। कू ऐप पर शेयर किए गए अपने वीडियो में आचार्य प्रतिष्ठा कहती हैं, “सबसे पहले सीधे खड़े होकर अपनी गर्दन को आगे-पीछे, आगे-पीछे, फिर दाएं-बाएं और फिर आधा दाएं और बाएं घुमाएं। ऐसा दस-दस बार करें। फिर दोनों हाथ कमर में रखकर कंधे को पीछे ले जाएं और फिर दोनों हाथ जोड़कर कंधे को आगे ले जाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद दोनों हाथों की अंगुलियों को जोड़कर ऊपर ले जाएं और पहले दाएं और फिर बाएं ओर घुमाएं। अब हाथों को सामने फैलाएं और पहले दाहिनी ओर घूमें और फिर बाईं ओर। अब दोनों पैर फैलाकर एक हाथ पेट पर और दूसरा हाथ सीने पर रखकर सांस लें और छोड़ें। फिर रिलैक्स करें। आप देखेंगे कि पूरा स्ट्रेस खत्म हो चुका है और आप बेहद रिलैक्स फील कर रहे हैं। बस रोजाना यह छोटी सी एक्सरसाइज कीजिए और बेहतरीन जीवन का मजा लीजिए।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *