रिजर्व बैंक के एमपीसी की बैठक आज से शुरू..

रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक आज यानी सोमवार से शुरू हो रही है। ये बैठक 3 दिन चलेगी और बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी सामने आएगी। बुधवार को पता चलेगा कि RBI महंगाई को काबू करने के लिए रेपो रेट में कितने बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है। जानकारों के मुताबिक इस बार RBI इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है।बता दें कि हालिया आंकड़ों में रिटेल महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर में हुई मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में सेंट्रल बैंक ने बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट 35 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया था। इससे पहले लगातार तीन बार में रेपोट रेट में 50-50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी।

पिछले साल मई महीने के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने शॉर्ट टर्म लैंडिंग रेट में 225 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। RBI के अनुसार ये कदम महंगाई को काबू करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बाद ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण पूरी दुनिया महंगाई की स्थिति से जूझ रही है।बता दें कि आज से RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक सोमवार यानी आज से शुरू होकर 3 दिन चलेगी। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर 8 फरवरी को सार्वजनिक करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *