एक महीने में रिटर्न, गिरते बाजार में इस क्रिप्टो ने बरसाया पैसा, कीमत बिटकॉइन से बहुत कम

नई दिल्ली: सोमवार का दिन शेयर मार्केट से लेकर सोना-चांदी और क्रिप्टो मार्केट तक के लिए गिरावट वाला रहा। दोपहर 1:30 बजे ग्लोबल मार्केट कैप 2.35 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान पर कारोबार कर रही थीं। पिछले 7 दिनों में काफी क्रिप्टो निवेशकों का बड़ नुकसान कर चुकी हैं। वहीं एक क्रिप्टो ऐसी है जो इस गिरते बाजार में भी निवेशकों की झोली भर रही है। इसका नाम रिवर (River) है।

रिवर क्रिप्टोकरेंसी ने भी पिछले 24 घंटों में निवेशकों को नुकसान दिया है। यह 2.50% से कुछ ज्यादा की गिरावट के साथ करीब 26 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं 7 दिनों में इसमें 8 फीसदी की तेजी आई है। इतनी तेजी बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, बाइनेंस, रिपल तक में नहीं आई है। एक महीने में रिवर क्रिप्टो ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।

एक महीने में 200% से ज्यादा रिटर्न

पिछले एक महीने में जहां ज्यादातर क्रिप्टो का रिटर्न नेगेटिव में रहा है, वहीं रिवर क्रिप्टो में 200 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। एक महीने पहले इसकी कीमत 9 डॉलर से भी कम थी। अब यह करीब 26 डॉलर है। ऐसे में इसमें एक महीने में करीब 205 फीसदी की तेजी आई है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू आज 3 लाख रुपये से ज्यादा होती।

बिटकॉइन रह गई काफी पीछे

जब भी बात क्रिप्टोकरेंसी की आती है, बिटकॉइन को छोड़ नहीं सकते। हालांकि पिछला समय दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो के लिए बुरा गुजरा है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे यह गिरावट के साथ करीब 68,400 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि एक महीने में इसमें मामूली तेजी देखी गई है। यह तेजी एक फीसदी से कम है। ऐसे में एक महीने के रिटर्न में रिवर के मुकाबले बिटकॉइन काफी पीछे रह गई है।

बाजार में क्यों आई गिरावट?

ईरान युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी पर भी दिखाई दे रहा है। कॉइनस्विच मार्केट डेस्क के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में हलचल मची हुई है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदें क्रिप्टो पर दबाव डाल रही हैं। इससे बिटकॉइन में बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह से लगभग 243 मिलियन डॉलर का रैपिड लिक्विडेशन (तेजी से बिकवाली) हुआ। कई निवेशक अभी भी बिटकॉइन में बढ़त की उम्मीद कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *