बहराइच में राइस मिल ड्रायर फटा, 5 की मौत:धुआं भरने से बेहोश होकर गिरे, 3 की हालत गंभीर

बहराइच में राइस मिल का ड्रायर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार सुबह 7 बजे हुआ। इस दौरान मिल में 15-17 मजदूर काम कर रहे थे। तभी मिल का ड्रायर फट गया। इसके बाद आग लग गई। थोड़ी देर में मिल में धुआं भर गया। इसके चलते मजदूर बेहोश होकर इधर-उधर गिरने लगे।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने 5 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम मोनिका रानी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा- राइस मिल में धान सुखाया जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

मैं जान बचाकर वहां से भागा…. 

जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय श्रावस्ती के रहने वाले लवकुश भी मिल में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया- हम लोग धान को सुखा रहे थे, तभी अचानक ड्रायर फट गया। इससे आग लग गई। हम लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।

इस दौरान पूरे राइस मिल में धुआं भर गया। लोग बेहोश होकर गिरने लगे। यह देखकर मैं जान बचाकर वहां से भागा और आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया।

कन्नौज के 3 और बिहार और श्रावस्ती के एक-एक मजदूर की मौत

मृतकों की पहचान कन्नौज निवासी गफ्फार अली (40), बबलू (28), राजनेश (35), श्रावस्ती निवासी हूर (50) और बिहार निवासी बिट्टू शाह (30) के रूप में हुई है। वहीं, सुखदेव, देवी प्रसाद और सुरेंद्र शुक्ला का इलाज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जारी है।

जिला अस्पताल के CMS एमएम त्रिपाठी ने बताया- फैक्ट्री में दम घुटने से बेहोश हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से 5 लोग मृत थे। 3 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रईस मिल दरगाह थाना क्षेत्र के गुलाम अली पूरा के रहने वाले विनोद की है।सीएम योगी ने बहराइच में राइस मिल हादसे में मरने वाले 5 लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *