सोने-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी 

मुंबई । सोने-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव मंगलवार को तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 61 हजार रुपये पार कर गए हैं। चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के वायदा भाव में तेजी दिखाई दी। सोने के वायदा भाव की मंगलवार को शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को 148 रुपये की तेजी के साथ 60,805 रुपये के भाव पर खुला। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को सोमवार के बंद भाव हुई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार 72,644 रुपये के भाव पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में तेजी देखी जाने लगी। कॉमैक्स पर सोना 1980 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1980.30 डॉलर था। कॉमैक्स पर चांदी के वायदा भाव 23.48 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.61 डॉलर था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *