Rishabh Pant Accident: इलाज के लिए आज मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत..

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उनका इलाज देहरादून में चल रहा है, लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने बड़ा फैसला लिया है। डीडीसीए पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाएगा। वहीं, उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा।डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा- क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा। पंत का 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बीसीसीआई ने बताया था कि पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन अब बीसीसीआई और डीडीसीए ने उनका और बेहतर इलाज कराने का फैसला लिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई जल्द से जल्द पंत को फिट देखना चाहता है।

पंत की एमआरआई स्कैन रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं थी। एक्सीडेंट के बाद से बीसीसीआई ने डीडीसीए को पंत से लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया था और उनकी हालत पर निगरानी रखने कहा था। डीडीसीए प्रमुख श्याम शर्मा खुद पंत से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *