सड़क हादसा; बरसात में घूमने निकले बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

शुक्रवार रात को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित विलसोनिया स्कालर्स होम के सामने ब्रिज पर शुक्रवार की रात तकरीबन एक बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों की मौत

हादसे में तीनों दोस्त प्रियांशु, प्रशांत पंडित और कुलदीप निवासी चाउ की बस्ती, लाइनपार मझोला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों दोस्तों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों दोस्त बरसात में घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान हादसा हुआ है। सीसीटीवी की मदद से बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *