सड़क हादसा : डॉक्टर की कार हुई बेकाबू, छह लोगों को मारी टक्कर; दो की मौत

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक चिकित्सक की कार ने एसबीआइ चौक पर कोहराम मचा दिया। तेज गति से आयी कार ने सामने चल रही एक कार को तेज टक्कर मारा। उसके बाद लहराते हुए सड़क पर कई मीटर दूर तक गई। कार ने छह राहगीरों को टक्कर मारा।

इस घटनाक्रम से सड़क पर भगदड़ मच गई। दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माढ़ोताल बर्फानी नगर निवासी मुन्नी बाई और रवि शंकर शामिल हैं। पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। आरोपित कार चालक को गिरफ्तार किया है।

कार गति अधिक थी, कंट्रोल नहीं हुई
शुक्रवार को होम्योपैथी चिकित्सक संजय पटेल कार एमपी 20 जेडई 5172 से कहीं जा रहे थे। उनकी कार गति अधिक थी। वे एसबीआइ चौक के पास पहुंचे ही थे कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क पर उनकी कार के आगे चल रही एक अन्य कार को तेज टक्कर मार दिया।

कार की गति अधिक होने के कारण कार टकराती हुए आगे बढ़ती चली गई। मौके से गुजर रहे रविशंकर दुबे, आनंद सिंह, दीपा शुक्ला, मुन्नी बाई, वैशाली नामदेव और मोहित शर्मा कार की चपेट में आकर घायल हो गए। तेज टक्कर लगाने से कई-कई फीट दूर जाकर गिरे। गंभीर रूप से घायल मुन्नी बाई और रवि शंकर की अस्पताल में मौत हो गई।

भागने के प्रयास में और लोगों को चपेट में लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन को तेजी से चलाकर भागने का प्रयास किया। कार से नियंत्रण खो दिया और कई राहगीरों को चपेट में ले लिया। घटना के बाद एसबीआइ चौक के पास विजय नगर मार्ग में जाम लग गया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार चालक संजय पटेल को गिरफ्तार किया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे जब्त करके थाने ले गई है। उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। पुलिस कार चालक के लाइसेंस और वाहन के अभिलेख जांच रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *