सड़क हादसा : एक साथ भिड़े चार वाहन, मौत

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक कार में सवार था, जिसकी पहले एक ट्रक से टक्कर हुई और उसे पीछे डंपर ने भी कुचल दिया। जिसका परिणाम ये हुआ कि कार, ट्रक और डंपर के बीच बुरी तरह से फंस गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीदपथ पर समिट बिल्डिंग के सामने शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगा दी। चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। इस बीच कानपुर रोड की ओर से आ रहा डंपर भी पीछे से घुस गया। हादसे में कार सवार संतलाल की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी पर फायर स्टेशन अफसर और विभूतिखंड पुलिस टीम के साथ पहुंची। क्रेन मंगवाकर डंपर को खींचा।

इसके बाद दमकल टीम गैस कटर से घंटे भर की मशक्कत के बाद कार की बाडी काटकर उसमें फंसे लोगों को निकाला। कार चालक और उसके साथी को लोहिया भेजा गया। जहां, चालक की हालत नाजुक देख उसे भर्ती कर लिया गया।

वहीं, उसके साथी संतलाल को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक संतलाल सोनभद्र का रहने वाला है। वहीं उसके साथी की शिनाख्त शिवनाथ के रूप में हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *