सड़क हादसा; गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क किनारे पेड़ से टकराई पिकअप, मौत

गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा कला गांव के पास रविवार की सुबह पांच बजे गोरखपुर की ओर जा रही पिकअप सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चालक की मौत हो गई।

कयास लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई और पिकअप सड़क से नीचे उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। कांटे चौकी प्रभारी तथा तीन कांस्टेबल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और एनएचएआई की एंबुलेंस बुलाई गई। पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण पिकअप का पूरा केबिन चिपक गया था और चालक का शव उसी में फंसा हुआ था।

पुलिस ने बस्ती से क्रेन बुलवाया और शव को दो घंटे बाद सुबह सात बजे निकाला जा सका। मृतक पिकअप चालक की पहचान का प्रयास चल रहा है। लखनऊ जनपद में पंजीकृत पिकअप में वायरिंग में प्रयोग होने वाले तार थे। गाड़ी गोरखपुर जा रही थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *