सड़क  हादसा : चंदौली में जीटी रोड पर तीन वाहनों की टक्कर, टैंकर चालक की हुई मौत

यूपी के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। नेशनल हाईवे जीटी रोड पर भिखारीपुर गांव के समीप तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगाया।  

तीन भारी वाहन शुक्रवार सुबह वाराणसी से बिहार की तरफ जा रहे थे। एक ट्रक आगे आगे चल रहा था। दूध लदा टैंकर पीछे चल रहा था।  बिहार के गया जिले के नीमचक निवासी चालक सुधीर चौधरी (36) चला टैंकर को चला रहा था। खलासी राजकुमार (30) केबिन में बैठा था। सदर कोतवाली के भिखारीपुर गांव के पास ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

पीछे-पीछे चल रहे टैंकर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने दूध टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।  चालक और खलासी फंस गए। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजरने वाले यात्री रुक गए। कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना मिलते ही मौके पर नेशनल हाईवे के हेल्पलाइन की टीम के साथ सदर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान पहुंच गए। आननफानन केबिन में फंसे चालक सुधीर कुमार को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी ती।  वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी राजकुमार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घायल और मृत चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *