रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू, पिता राजीव गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

रायपुर ।   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे राजधानी रायपुर में रोड शो कर रही है। उन्होंने सबसे पहले राजीव गांधी चौक पर अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो शुरू किया। कोतवाली चौक और अग्रसेन चौक से गुजरती हुई यह यात्रा तेलीबांधा में खत्म होगा। इस दौरान प्रियंका के साथ सीएम भूपेश व चारों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भी खुले वाहन में उपस्थित हैं।

दीपक बैज ने किया स्वागत

इससे पहले रायपुर पहुंचने पर प्रियंका गांधी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ विमानतल पर प्रियंका जी का स्वागत किया। स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का, विजय जांगिड़ व अन्य नेता उपस्थित थे।

सातवीं बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर प्रियंका गांधी

बता दें कि प्रियंका गांधी इस साल सातवीं बार छत्तीसगढ़ के दौरे आई हैं। वर्ष की शुरूआत में 25 फरवरी को प्रियंका कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने आई थी। इसके बाद 12 अप्रैल वे जगदलपुर में भरोसे के सम्मेलन, 22 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मलेन, छह अक्टूबर को कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन व 30 अक्टूबर को बिलासपुर व खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद फिर वे सात नवंबर को बालोद में एक चुनावी सभा में शामिल हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *