ससुरालवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर लेकर फुर्र हुई लूटेरी दुल्हन 

गोंडा । उत्तर प्रदेश के गोंडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई। दुल्हन अपने साथ जेवर आदि सामान भी लेकर भागी थी। 
बता दें कि घटना पांडेपुरवा बेदौरा बाजार की है, जहां एक दुल्हन 5 दिन पहले ब्याह कर आई थी। दुल्हन ने अपने ससुरालियों के खाने में नशीला पदार्थ मिला कर उन्हें बेहोश कर दिया फिर सारा सामान लेकर फुर्र हो गई। घटना में दुल्हन का साथ उसके परिजनों व एक महिला मित्र ने दिया था। 
फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के बाद तलाशी में आरोपी दुल्हन पकड़ी गई। उसके साथ चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। इस बाबत पुलिस ने पूरी जानकारी दी है। पूछताछ में उनकी असल सच्चाई सामने आई है। पुलिस ने बताया कि बृजभूषण पांडेय की शादी 17 दिसंबर को लखीमपुर की लड़की से हुई थी। 22 दिसंबर की रात दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुरालवालों को बेहोश कर दिया। फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में रखा सारा सामान लेकर फरार हो गई। घटना से पहले दुल्हन के साथ चार लोग आए थे। 
दरअसल, पांडे नाम के शख्स ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 17 तारीख को जोखू नाम के व्यक्ति ने उसकी शादी कराई थी। जिस महिला से उसकी शादी हुई थी उसके साथ चार लोग और आए थे। 22 तारीख की रात को उन लोगों के द्वारा खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया, जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद वे लोग घर का सारा सामान लेकर भाग गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी। खोजबीन के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। बीते दिन पुलिस को सफलता मिल गई। दुल्हन सहित उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *