रॉबर्ट चटवानी : मोदी सरकार के चलते भारत में कारोबार करना हुआ काफी आसान

भारत में मोदी सरकार ने तकनीकी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस कारण एक दशक पूर्व के बजाय अब वैश्विक कंपनियों के लिए भारत कारोबार करना काफी आसान हो गया है।यह बात अमेरिकी डॉक्यूसाइन फर्म के नए अध्यक्ष रॉबर्ट चटवानी ने कही। एक अन्य उद्यमी मतीन सैयद ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत से आकर्षित हैं। अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक समझौतों के प्रबंधन में अग्रणी डॉक्यूसाइन कंपनी के अध्यक्ष चटवानी ने कहा, एफडीआई को देश में आकर्षित करने के लिए कई कानून मोदी के प्रशासन में आए हैं।

अन्य भारतवंशी उद्यमी और स्टार्टअप एडवाइजर मतीन सैयद ने कहा, भारत को कोई रोक नहीं सकता।मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी कंपनियों से एफडीआई आकर्षित करने पर बहुत अधिक जोर दिया है। चटवानी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कई सालों में सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी को अपनाने का चलन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी बेंगलुरु में एक पूर्ण इंजीनियरिंग केंद्र और विकास केंद्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *