कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में 7 पैसे की गिरावट….

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 82.25 पर आ गया। आज के कारोबारी सत्र में अमेरिकी मुद्रा में तेजी देखी जा रही है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक होने और घरेलू इक्विटी बाजारों में कमजोर धारणा का भी भारतीय मुद्रा पर असर पड़ा।

रुपया हुआ कमजोर

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा दर पर, रुपया 82.23 पर खुली, जो अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.21 के उच्च स्तर को छू गई। वहीं, बाद में यह 82.25 पर कारोबार हुआ, जो पिछले बंद से 7 पैसे की गिरावट दर्शाता है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.18 पर बंद हुआ था।

डॉलर हुआ मजबूत

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत बढ़कर 101.77 पर आ गया है। डॉलर इंडस्क दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाता है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत गिरकर 84.54 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट

आज भारतीय शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 120.58 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,039.62 पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ व्यापक एनएसई निफ्टी 34.50 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 19,611.55 पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को 1,023.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *