Rusk Side Effects: रोज़ चाय के साथ खाते हैं रस्क, तो हो जाएं सावधान !

चाय के अक्सर हम छोटा-मोटा स्नैक खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर बिस्किट या फिर रस्क को चाय में डुबोकर खाने में काफी मज़ा आता है। यह बेवक्त लगने वाली भूख को भी दूर कर देते हैं। अगर आप भी अक्सर चाय के साथ रस्क खाते हैं, तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है|

कैसे बनता है रस्क?

अगर आप रस्क के बारे में सोचें, तो पाएंगे कि यह सिर्फ मैदे, चीनी, सस्ते तेल, प्रीज़रवेटिव्स, फूड कलर का मिश्रण है, तो आपकी सेहत को सिर्फ नुकसान ही पहुंचा रहा है। रस्क का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने के साथ शरीर में सूजन का कारण बनते हैं। रोज़ाना या अक्सर रस्क खाने से ग्लूकोज़ का स्तर असंतुलित होगा और बॉडी में इन्फ्लामेशन बढ़ेगी।

रस्क खाने के क्या नुकसान हैं?

रस्क का सेवन आपकी आंत की सेहत को प्रभावित करता है, जिससे इम्यूनिटी और हॉर्मोनल स्वास्थ खराब होता है, वज़न बढ़ता है, तनाव का कारण बनता है और आप थका हुआ महसूस करते हैं।

ये चीज़ें होती हैं हानिकारक?

मैदा होता है: मैदा एक तरह का आटा होता है, लेकिन यह प्रोसेस्ड होता है, यानी इसमें विटामिन्स, खनिज पदार्थ बिल्कुल नहीं होते और न ही फाइबर।

चीनी से भरपूर: रस्क सिर्फ आपके शरीर में कैलोरी बढ़ाने का काम करते हैं। दिन में दो रस्क खाना भी काफी कैलोरी जोड़ सकता है, फिर चाहे आप सारा दिन चीनी से दूरी क्यों न बना रहे हों।

रिफाइन्ड ऑयल: इस तरह का वेजीटेबल ऑयल भी काफी प्रोसेस्ड होता है, जिसमें किसी भी तरह के पोषक तत्व नहीं होते। इसे खाने से शरीर में सिर्फ सूजन हो सकती है।

सूजी: वैसे तो सूजी भी गेंहू से बनी होती है, लेकिन इसमें भी पोषक तत्व और फाइबर नहीं होता।

प्रिज़र्वेटिव, आर्टिफीशियल फ्लेवर: यह सभी चीज़ें प्रोडक्ट की लाइफ ज़रूर बढ़ा देती हैं, लेकिन सेहत को सिर्फ नुकसान करते हैं।

फूड कलर: रस्क को ब्राउन रंग देने के लिए इसमें कैरामल कलर मिलाया जाता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *