संप्रभुता व स्वतंत्रता को हुआ खतरा तो रुस करेगा परमाणु हथियार का इस्तेमाल: पुतिन 

मास्को। रुस पर यदि संप्रभुता और स्वतंत्रता को लेकर किसी प्रकार का कोई खतरा उत्पन्न होता है तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस आशय का जवाब रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है। दरअसल यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करने का सवाल रूसी राष्ट्रपति पुतिन से किया गया था। उन्होंने अपने जवाब में कहा, कि यहां फिलहाल उसकी (परमाणु हथियारों की) जरूरत नहीं है। पुतिन ने दावा किया है कि मॉस्को यूक्रेन में अपने मकसद को पूरा करेगा। इसी के साथ उन्होंने यूक्रेन और पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि यदि रूस की संप्रभुता और स्वतंत्रता पर खतरा उत्पन्न होता है तो वह परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की मदद के चलते ही यूक्रेन, रूस पर हमलावर हो रहा है। 
राष्ट्रपति पुतिन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका इस तनावपूर्ण स्थिति में जबकि परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है, को बढ़ने से रोकने की कोशिश अवश्य ही करेगा। वैसे रूस का परमाणु बल किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उन्होंने बातचीत के लिए हमेशा दरवाजे खेले रखे हैं। इस स्थिति में पश्चिमी देशों के साथ किसी भी प्रकार के समझौते के लिए पक्की गारंटी की आवश्यकता होगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *