कमल खिलाने निकले सबनानी, जनता को बता रहे भाजपा की नीतियां

मध्य प्रदेश की कृषि और सिंचाई व्यवस्था पूरे भारत के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है। भाजपा के शासन में आज मध्य प्रदेश का स्वर्णिम अध्याय है। इस स्वर्णिम अध्याय के कारण हमारा देश का इतिहास हमेशा मुख्यमंत्री शिवराज का नाम गौरव से लेगा।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी ने यह बात कही। वे अपने सतत जनसंपर्क के दौरान विधानसभा के विभिन्न इलाकों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान जनता से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से प्रफुल्लित सबनानी ने कहा कि लोगों का जोश बता रहा है कि राजधानी समेत प्रदेशभर में कमल खिल रहा है और मप्र में भाजपा की मजबूत सरकार आकार लेने वाली है। उन्होंने विधानसभा के श्याम नगर,  वार्ड क्र. 47, पंचशील नगर आदि में घर-घर दस्तक देकर लोगों से मुलाकात की और जीत का आशीर्वाद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *