सबनानी कर रहे लगातार संवाद, जनता को बता रहे भाजपा की नीतियां

राजधानी भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार भगवानदास सबनानी लगातार लोगों के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। इस अनवरत जनसंपर्क और सतत जनसंवाद के बीच उन्हें जन जन का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। सबनानी जनसंपर्क के दौरान वार्ड क्रमांक 26 के सुरज नगर, बिसनखेड़ी व बिलखेड़ी में जनता से मिले। इस दौरान जन.जन का विश्वास, भाजपा के साथ, के नारे बुलंद होते रहे। इधर बुधवार को दक्षिण पश्चिम विधानसभा के भीम नगर में भोजपुरी अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 17 नवम्बर को प्रचंड मतों से कमल खिलाने का निवेदन किया। इस दौरान भारी संख्या में जन समूह की उपस्थिति रही। भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी ने इतनी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *