भोपाल में काली मंदिर के सामने मिली गोवंश के अवशेष से भरी बोरी, हिन्दू संगठन ने किया चक्काजाम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार देर रात तलैया क्षेत्र स्थित काली मंदिर के सामने गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।दरअसल, राजधानी में गोकशी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे काली मंदिर के सामने डिवाइडर पर बोरी पड़ी थी, जिसमें गोवंश के अवशेष होने की सूचना मिली।एसीपी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से बात कर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है कि अवशेष से भरी बोरी कहां से आई है और किसने फेंकी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *