बच्चे न होने से दुखी युवक फंदे पर झूला

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शादी के दस साल बाद भी संतान न होने दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन शुरुआती जॉच में सामने आया है कि शादी के कई साल बाद भी उसके घर में संतान न होने से वह तनाव में रहता था। 
पुलिस ने बताया कि नगर निगम कॉलोनी, छोला में पत्नि के साथ रहने वाला 40 वर्षीय सचिन आनंद पिता उमाशंकर आनंद प्राइवेट काम करता था। उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी, लेकिन इतने सालो के बाद भी उसके घर कोई संतान नहीं होने से वह काफी दुखी रहने लगा था। साथ ही वह किसी बीमारी से भी पीड़ीता था, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन पूरी तहर फायदा न होने से वह इसे लेकर भी तनाव में था। बताया गया है कि अपनी बीमारी के इलाज के लिये सचिन पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था, जहॉ से दंपत्ति मंगलवार शाम वापस लौटे थे। अगली सुबह सचिन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसे फंदे पर झूलता देख पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से पति को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंपते हुए पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *