बोले मध्यप्रदेश… मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान पहली पसंद

प्रदेश को चाहिए फिर एक बार, भाजपा सरकार
इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे में भाजपा बहुमत के करीब 
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मामले में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी एक महीने पूर्व ही मैदान में उतर चुकी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की पहली सूची लगभग सात दिवस पूर्व एवं दूसरी सूची आज ही जारी होने के बाद बगावत का सिलसिला कम नहीं होता दिखाई दे रहा। पहली सूची के बाद दूसरी सूची आने पर भी कांग्रेस पार्टी में बगावत सड़कों पर उतर आई। यही वजह रही कि पहली सूची में आज तीन प्रत्याशियों का बदलाव कर दिया गया। ऐसी स्थिति में कल देर रात को इंडिया टीवी पर आए नवीन सर्वे, जिसे इंडिया टीवी एवं सीएनएक्स द्वारा जारी किया गया है, में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से केवल एक सीट कम दिखाई दे रही है ।

 1 महीने पूर्व 230 में 115 सीटों पर भाजपा  

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी 230 सीटों वाले सदन में 115 सीटों के साथ बिल्कुल बीच के आंकड़े के करीब दिखाई दे रही है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के सर्वे में ये अनुमान लगाया गया है। ओपोनियन पोल के नतीजे आज न्यूज चैनल पर प्रसारित किये गये। ओपिनियन पोल के मुताबिक, प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस 110 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इस बार सत्ता की कुंजी निर्दलीयों और छोटी पार्टियों के हाथ रह सकती है, इन्हें 5 सीटें मिल सकती है, जबकि पिछली बार 7 सीटें मिली थी। ओपिनियन पोल में वोट शेयर के अनुमान के मुताबिक, भाजपा को 44.38 प्रतिशत, कांग्रेस को 42.51 प्रतिशत और अन्य को 13.11 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। उपरोक्त सर्वे में आज भी मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को सबसे अधिक मतदाताओं की पसंद बताया गया है ।

 ताजा सर्वे में क्षेत्रवार सीट का अनुमान 

बुंदेलखंड-बघेलखंड की 51 सीटों में से भाजपा को 31 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 19 और अन्य को एक सीट मिल सकती है।
भोपाल की 24 सीटों में से भाजपा को 16 सीटें और कांग्रेस को बाकी 8 सीटें मिल सकती है। चम्बल की 34 सीटों में से कांग्रेस को 22 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को बाकी 12 सीटें मिल सकती है। महाकौशल की 47 सीटों में से कांग्रेस को 26 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को 19 सीटें और अन्य को 2 सीटे मिल सकती है।
मालवा की 46 सीटों में से भाजपा को 25 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 20 सीटें और बची एक सीट अन्य को मिल सकती है। निमाड़ की 28 सीटों में से कांग्रेस को 15 सीटें, भाजपा को 12 सीटें और बची एक सीट अन्य को मिल सकती है।

 दो अन्य सर्वे में भी भाजपा की सरकार ।

लगभग 12 घंटे पूर्व सामने आए इंडिया टीवी के सर्वे से पहले मध्य प्रदेश में दो अन्य सर्वे राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल द्वारा कराए गए थे जिसमें भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का स्पष्ट नजरिया सामने आया था ।
IANS-Polstrat Opinion Poll में BJP को इस बार 116 से 124 सीटें मिलने का दावा किया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। ओपिनियल पोल में कांग्रेस को सीधे 10 सीटों के नुकसान का अनुमान है, इंडिया टीवी ने भी कांग्रेस पार्टी को लगभग 10 सीटों के नुकसान का ही अनुमान बताया है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस बार 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं। एजेंसी के मुताबिक, ये सर्वे 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच किया गया है और इसका सैंपल साइज 7883 है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *