इंग्लैंड की जीत में साका ने किया दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड 7-0 से जीता

इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफाइंग के मुकाबले में उत्तर मैसिडोनिया को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड की जीत में बुकायो साका ने दमदार प्रदर्शन किया जिन्होंने पहली बार करियर में हैट्रिक लगाई तो वहीं, हैरी केन ने भी दो गोल दागे। इस जीत के बाद इंग्लैंड के ग्रुप सी में चार मैचों में 12 अंक हों गए हैं। मार्कस रशफोर्ड और केविन फिलिप्स ने भी इंग्लैंड के लिए गोल दागे।इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने कहा कि साका को मैच के दौरान चोट भी लग गई थी। मैच में गोल की शुरुआत केन ने की। उन्होंने 29वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड का खाता खोल दिया। फिर इसके कुछ देर बाद 21 वर्षीय साका ने 38वें मिनट में काइल वॉल्कर की मदद से गोल करके बढ़त को 2-0 कर दी।

हालांकि, इसके सात मिनट बाद रशफोर्ड ने बॉक्स के अंदर से गोल दागकर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।इंग्लैंड ने अपना आक्रामक अंदाज में दूसरे हाफ में जारी रखा और इससे वे चार गोल करने में सफल हुए। 47वें मिनट में ही साका ने अपना दूसरा गोल कर दिया। इसके चार मिनट बाद उन्होंने एक और गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। इंग्लिश टीम ने मैसिडोनिया को वापसी करने के मौके नहीं दिए और 64वें मिनट में फिर गोल कर दिया। इस बार फिलिप्स ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम की बढ़त को बढ़ा दिया। हालांकि इस बीच, इंग्लैंड को पेनाल्टी मिली और केन ने 73वें मिनट में इसे गोल में बदल दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *