लखनऊ में ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करने वाला सैलून कर्मी गिरफ्तार 

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सैलून कर्मी ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर दी। शक होने पर जब ग्राहक ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब ये बात सामने आई। इसके बाद ग्राहक ने कर्मचारी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैलून कर्मचारी ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर रहा है। यह पूरा मामला सैलून में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जब यह वीडियो सामने आया तो देखते ही लोगों को हैरानी हुई। इस घटना के विरोध में सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राहक ने संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया। सीसीटीवी चेक करने के बाद पता चला कि जैद नाम का सैलून कर्मचारी उसके चेहरे पर थूक मिलाकर मसाज कर रहा था। ग्राहक ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सैलून कर्मचारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सैलून कर्मचारी जैद के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया। मामले की जांच पड़ताल के बाद सैलून कर्मचारी जैद को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *