संजय राउत ने ‘विश्व गद्दार दिवस’ मनाने की मांग की

महाराष्ट्र में शिवसेना के दो धड़े होने के बाद राज्य की सियासत गरमाई हुई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच जुबानी जंग लगातार तेज हो रही है। उद्धव गुटे के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सामने अजीब मांग रख दी है।संजय राउत ने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक चिट्ठी लिखी है। संजय राउत ने यूएन को लिखे पत्र में कहा कि 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' के रूप में मान्यता दी जाए। राउत ने कहा कि जैसे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, ठीक उसी तरह से 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' मनाया जाना चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, 'मैं 20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाने की अपील के साथ ये चिट्ठी लिख रहा हूं। मेरा पार्टी शिवसेना (यूबीटी) का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करते हैं और वो महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं।' संजय राउत ने आगे लिखा – 20 जून 2022 को बीजेपी के बहकावे में आकर एकनाथ शिंदे हमारे 40 विधायकों को लेकर पार्टी छोड़कर चले गए थे। तब हर किसी को 50-50 करोड़ रुपये मिले थे। बीजेपी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी की सरकार को गिराने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले 40 विधायकों ने हमारी पीठ पर छुरा भोंका। उनके साथ 10 निर्दलीय विधायक भी थे।

इससे पहले, 19 जून को शिवसेना का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम किया। बता दें कि शिवसेना में दो फाड़ के बाद पार्टी का नाम एवं निशान ‘तीर-धनुष’ शिंदे धड़े को आवंटित किया गया था। वही, उद्धव ठाकरे धड़े का नाम शिवसेना (यूबीटी) रखा गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *