‘संजू सैमसन ने कुछ खास नहीं किया, अभिषेक शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओ’, श्रीकांत का बड़ा बयान

नई दिल्ली: भारत और नामीबिया के बीच आज यानी 12 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच से पहले विस्फोटक अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, वह बुधवार को डिसचार्ज हो गए थे। लेकिन उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध है।

हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले उनको पूरी तरह से रेस्ट देना चाहे। ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलते तो उनकी जगह कौन लेगा… यह एक बड़ा सवाल है। इस मामले पर भारत के पूर्व कप्तान कृष्णाम्माचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है।

श्रीकांत ने अपने बयान में क्या कहा?

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने चीकी चीका पर कहा, ‘अगर मैं कप्तान होता, मेरा सोचने का तरीका अलग होता। संजू पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म है। मैं वॉशिंगटन सुंदर को अंदर लाउंगा और उन्हें ओपन करवाउंगा। मैं उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट करना चाहता हूं। अगर अभिषेक पाकिस्तान गेम के लिए लौटते हैं तो मैं सुंदर को 8 नंबर पर रखूंगा और रिंकू सिंह को बाहर करूंगा। मेरी सोच आउट ऑफ द बॉक्स है। संजू सैमसन को पर्याप्त मौके मिले। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। यह बस सुंदर को मैच की फील देने के लिए है।’ बता दें कि वाशिंगटन सुंदर भी इंजरी के बाद ही वापसी कर रहे हैं। वह दिल्ली में टीम के साथ जुड़े हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *