‘रानी’ के ‘रॉकी’ में सारा अली खान ने किया कैमियो…..

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को  रिलीज हुए आज तीसरा दिन है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म में जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपने शानदार परफॉर्मेंस और शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर छा रहे हैं। वहीं फिल्म इस फिल्म का एक और ऐसा स्टार है काफी चर्चा में है। वह और कोई नहीं बल्कि सारा अली खान हैं। जी हां, करण जौहर की इस फिल्म में सारा अली खान ने भी कैमियो किया है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'  में नजर आई सारा अली खान

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में अनन्या पांडे, वरुण धवन और सारा अली खान ने कैमियो किया है। अब सारा अली खान इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने रणवीर संग तीन फोटोज साझा कि है और लिखा है, "मेरा सिम्बा, सबका रॉकी। दहाड़ते रहो।"

'रॉकी और रानी' के गाने में दिखी सारा

बता दें, फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के हार्टथ्रोब  नामक एक गाने में दिखाई दी हैं। इस सॉन्ग में सारा अली खान को 'रॉकी' रणवीर सिंह के साथ थिरकते हुए दिखाया गया है। तस्वीरों में रणवीर और सारा अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कमाई

दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। 160 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में लगभग  27.10 करोड़ की कमाई की है। जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो सारा जल्द मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नहीं होगी। मेट्रो इन दिनों 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने का तैयार थी अब यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *