सारा अली खान के कान लुक की हुई तुलना शर्मिला टैगोर से, एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी….

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। रेड कार्पेट पर चलते हुए एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी को चौंका दिया। अभिनेत्री के दूसरे दिन के लुक की तुलना उनकी दादी शर्मिला टैगोर से की गई। अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

कान के रेड कार्पेट पर दूसरे दिन सारा अली खान अबू जानी संदीप खोसला की सफेद साड़ी और मोनोक्रोम हॉल्टर-नेक ब्लाउज में नजर आईं। अभिनेत्री ने साड़ी के साथ एक साधारण, लेकिन बहुत प्यारा बन हेयरडू रखा और अपने रॉयल लुक से सुर्खियां बटोरीं। सारा का यह लुक देख फैंस को उनकी दादी शर्मिला टैगोर याद आ गईं। फैंस उन्हें उनकी दादी की कॉपी बताने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह शामिल टैगोर का हेयर स्टाइल है।' एक अन्य ने लिखा, 'आपकी पहली तस्वीर में 60-70 के दशक की आपकी दादी शर्मिला टैगोर जी की तरह है, जो बहुत प्यारी है।

शर्मिला टैगोर से उनकी तुलना किए जाने पर सारा ने अपनी खुशी जाहिर की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की और लिखा कि सौंदर्य और अनुग्रह का प्रतीक है मेरी प्यारी बड़ी अम्मा। इस तुलना की कल्पना बहुत प्यारी है।

सारा अली खान के अलावा अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता और डॉली सिंह भी इस साल कान में डेब्यू कर रही हैं। 76वें फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, डायना पेंटी, विजय वर्मा, उर्वशी रौतेला और गुनीत मोंगा भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *