सौरभ कुमार सुमन मंत्रालय में पदस्थ, दीपक सक्सेना बने जबलपुर कलेक्टर

जबलपुर ।   2010 बैच के दीपक सक्सेना को जबलपुर का कलेक्टर नियुक्‍त किया गया है। जबलपुर में रहे 2011 बैच के सौरभ कुमार सुमन को मंत्रालय में पदस्थ कर दिया गया है। शीतला पटले को नरसिंहपुर कलेक्टर बना दिया गया है। बताया जाता है कि कलेक्‍टर जबलपुर में धान उपार्जन में चल रही गड़बड़ियों पर सख्त एक्शन लेने के साथ उपार्जन से जुड़े 7 अधिकारियों को निलंबित करने और 35 वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट करने की वजह से चर्चा में थे।

बुधवार को मुख्‍यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में थे। मध्‍य प्रदेश कैबिनेट की बैठक भी जबलपुर में ही आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान कलेक्‍टर जबलपुर में मौजूद रहे थे और इन्होंने उपार्जन से जुड़ी कमियां और खामियों को मंत्री के समक्ष रखा था। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ने यह बदलाव जबलपुर में चल रहे धान उपार्जन की गड़बड़ियों के सामने आने के बाद किया है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *