भीषण गर्मी व उमस शुरू, जानिए कब से बदल सकता है मौसम का मिजाज

रायपुर।  प्रदेश में अब भीषण गर्मी व उमस शुरू हो गई है। दोपहर की तेज धूप झुलसाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में तीन डिग्री तापमान और बढ़ने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भी मौसम में गर्मी रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गर्मी से अभी किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। 19 मई के बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।

मई माह में पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। इस कारण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। अब मौसम खुलने के बाद गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं की वजह से उमस में भी बढ़ोतरी होने लगी है। चक्रवात हुआ कमजोर चक्रवात कमजोर पड़ते ही मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। मई माह का दूसरा पखवाड़े बेहद गर्म भरा हो सकता है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तपिश अब काफी बढ़ गई है और गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब आने वाले चार से पांच दिन तपिश और बढ़ेगी। गर्मी से किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। इन दिनों उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण उमस में और बढ़ोतरी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *