आंखों में घोंपा पेंचकस फिर ब्लेड से रेता गर्दन, लड़की की बेरहमी से हत्या….

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक 19 वर्षीय लड़की की आंखों में पेचकस से वार किया और ब्लेड से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव तालाब में मिला।

घटना विकाराबाद जिले के कालापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान जट्टू सिरिशा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका 10 जून की रात 11 बजे घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्ची का खून से लथपथ शव देखा।

पुलिस कर रही है जांच 

स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने 19 साल की लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट हुई है। वहीं पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असल वजह क्या है और किन अज्ञात लोगों ने लड़की की इतनी बेरहमी से हत्या की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *