ओपीएम जीएम के साथ हाथापाई, मजदूरों को किया था काम से बाहर, समझौता के दौरान हुई घटना

शहडोल ।   मामला शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र के ओपीएम का है, जहां एशिया के दूसरे सबसे बड़े कागज कारखाना के जीएम के साथ ठेका मजदूरों ने गाली गलौज और झूमा झपटी कर हाथापाई की। दरअसल, ठेका श्रमिकों को ठेकेदार लालजी सिंह सहित ओपीएम मील ने काम से बाहर कर दिया था। जिसके बाद ठेका श्रमिक ओपीएम मील के गेट के सामने मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं समझौते के दौरान मजदूरों ने झूमा झपटी कर हाथापाई की घटना को अंजाम दिया।

एसडीएम के साथ धक्कामुक्की

एडीएम तहसीलदार व अमलाई पुलिस की मौजूदगी में मजदूरों ने झूमाझपटी के साथ हाथापाई की घटना को अंजाम दिया। वहीं जब बीच बचाव के लिए एडीएम व तहसीलदार आए तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। झूमा झपटी और हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *