इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ रील देख पिता मां-बेटी को गोली मारक़र फरार हुआ

चित्रकूट। चित्रकूट में एक पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने इंस्टाग्राम पर किसी लड़के के साथ अपनी बेटी की रील देख ली थी जिससे गुस्से में बेटी पर गोली चला दी। ये देख मां अपनी बेटी को बचाने सामने आई जिससे गोली मां को लग गई और उसकी मौत हो गई। उसने दूसरी गोली भरकर बेटी को मार दी और फरार हो गया।
 सेमरदहा गांव के नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रहती थी। उसी दौरान वहीं के पंकज यादव नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। होली पर खुशी त्रिपाठी अपने घर आई हुई थी। ग्रामीणों की जानकारी के मुताबिक पिता ने बेटी की इंस्टाग्राम पर रील देख ली थी। इस बात से नाराज पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। इसी दौरान बीच बचाव करने आई पत्नी को वो गोली लग गई। इसके बात आरोपी बाप ने दूसरी गोली बेटी को मार दी और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में बेटी को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक चक्रमणी त्रिपाठी ने बताया की घरेलू कलह के चलते नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। अपर एसपी चक्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *