आरबीआई के दर निर्धारण के बाद सेंसेक्स में भारी गिरावट

सेंसेक्स:घरेलू बाजारों में शुक्रवार सुबह उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा पाया और शुरुआती कारोबार में 87.32 अंक की गिरावट के साथ 77,970.84 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 32.6 अंक फिसलकर 23,570.75 पर आ गया।
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी देर की बढ़त के बाद गिरावट दिखी। आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के फैसलों की घोषणा करते हुए रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती का एलान किया। इसके बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक शुरुआत कमजोरी के बाद हरे निशान पर लौटने में सफल तो रहे पर अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए। दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 481.96 (0.61%) गिरावट के साथ 77,576.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सेंसेक्स 550 अंकों तक फिसला। दूसरी ओर, निफ्टी 122.75 (-0.52%) अंक टूटकर 23,480.60 पर पहुंच गया |

इससे पहले, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 87.32 अंक गिरकर 77,970.84 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 32.6 अंक गिरकर 23,570.75 अंक पर आ गया। इसी तरह शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से 16 पैसे बढ़कर 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 3,549.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों में शुक्रवार सुबह उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा पाया और शुरुआती कारोबार में 87.32 अंक की गिरावट के साथ 77,970.84 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 32.6 अंक फिसलकर 23,570.75 पर आ गया।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावरग्रिड, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नेस्ले, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। टाटा स्टील, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा अन्य के शेयर लाभ में रहे।

रुपया निचले स्तर से उबरा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने निचले स्तर से उबरकर 16 पैसे मजबूत होकर 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.57 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.43 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 16 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर 87.59 पर बंद हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *