Shah Rukh Khan ने दीपिका पादुकोण को दी जन्मदिन की बधाई..

Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच अब दीपिका के हीरो यानी शाह रुख खान ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है।शाह रुख खान ने कुछ ही देर पहले दीपिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए पठान से उनका लुक शेयर किया है, जिसमे एक्ट्रेस हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही है। उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दीपिका नजरें झुकाए, नीचे की तरफ देख रही हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि फिल्म में दीपिका का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ओ माय डियरेस्ट @दीपिका पादुकोण कैसे आप हर संभव अवतार में स्क्रीन की मालिक बनने के लिए विकसित हुई हैं! हमेशा गर्व है और हमेशा ऐसी ही नई ऊंचाइयों को छूती रहो… जन्मदिन मुबारक हो… ढेर सारा प्यार…।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *