हाथ मिलाना, इतराना और उसके बाद भारत की बुराई करना… भूल जाओ पाकिस्तानियों, ये नया इंडिया है!

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के मैदान पर काफी दोस्ताना माहौल दिखता था। खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत न के बराबर होनी लगी। एग्रेशन लगभग खत्म हो गया था। दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी हंसी खुशी से मिल रहे थे। गिफ्ट दिए जा रहे थे। परिवार का हाल चाल लिया जा रहा था। टिप्स का लेन देन हुआ करता था। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार के बाद विराट कोहली और युवराज सिंह का शोएब मलिक के साथ हंसता हुआ वीडियो कौन भूल सकता है।

पीठ पीछे पाकिस्तानी बोलते थे हमला

जहां मैदान पर दोस्ती दिखाई जाती थी वहीं पाकिस्तान पीठ पीछे भारत पर हमला बोलने में पीछे नहीं रहते थे। 2022 टी20 विश्व कप के बाद हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा को लेकर कहा था कि मुझे उसकी बॉडी लैंग्वेज पसंद नहीं आ रही थी और उन्होंने खुद से कहा था कि उन्हें रोहित का विकेट लेना है। जबकि रोहित ने ऐसा कुछ नहीं किया था। 2021 में भारत पाकिस्तान से टी20 विश्व कप में 10 विकेट से हरा था। इसके बाद 2022 में जब इंग्लैंड से 10 विकेट से हारा तो पाकिस्तानी पीएम ने भारत का मजाक उड़ाया था।

2021 विश्व कप में शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के विकेट लिए थे। एक मैच में बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर वह दर्शकों को इनके आउट होने के तरीका का एक्टिंग करके दिखा रहे थे

चाय से भारत को चिढ़ाने की कोशिश

भारत को चिढ़ाने के लिए पाकिस्तान में ‘Tea is fantastic’ स्लैंग का यूज किया जाता है। पाकिस्तान के क्रिकेटर इसमें सबसे आगे रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर चाय की कप के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। यह लाइन 2019 की एक घटना से लिया गया है, जब भारतीय पायलट अभिनंदन वर्थमान का प्लेन पाकिस्तान क्रैश गया था। पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया। फिर पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें अभिनंदन को चाय पीते हुए बोलते हैं- Tea Is Fantastic, तब से पाकिस्तान में भारत को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

नया इंडिया इंटरटेन नहीं करेगा

इस साल अप्रैल में पाकिस्तानी आंतकवादियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद मई में भारत ने जवाबी हमला करके पाकिस्तान में स्थिति कई आंतकी ठिकानों को उड़ा दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद एशिया कप में दोनों टीमों के बीच दो भिड़ंत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में नई टीम इंडिया देखने को मिल रही है। भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी से मिलना तो दूर उनकी तरफ देख भी नहीं रहे हैं।

ग्रुप राउंड के मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया। फिर मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के खिलाड़ियों के बीच हैंड शेक नहीं हुआ। पाकिस्तान ने इसपर खूब रोना मचाया। एशिया छोड़ने तक की धमकी दे दी। इसके बाद भी कुछ नहीं हो पाया और अंत में थक हारकर टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा। अब सुपर-4 के मुकाबले में भी भारतीय टीम ने ऐसा ही किया। मैच के बाद अंपायर से हाथ मिलाया लेकिन पाकिस्तानियों को इंग्नोर करके आगे बढ़ गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *