शिवम दुबे ने दो ओवर में लुटा दिए 25 प्रतिशत रन, टी20 विश्व कप का शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया

चेन्नई: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। टीम के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती थी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच को भारत ने 72 रनों के अंतर से अपने नाम किया। टीम की जीत के अंतर और भी बड़ा होता लेकिन शिवम दुबे की जोरदार कुटाई हो गई और इसकी वजह से जिम्बाब्वे ने भारत को नेट रन रेट पॉजिटिव नहीं होने दिया।

शिवम दुबे के पहले ओवर में 26 रन बने

शिवम दुबे पहली बार 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर में उन्होंने 26 रन खर्च कर दिए। उन्होंने यह ओवर 10 गेंदों का डाला। इस दौरान तीन वाइड और एक नो बॉल फेंका। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने दो छक्के और दो चौका मारे और ओवर में कुल 26 रन बने। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर है।

जसप्रीत बुमराह का एक ओवर बाकी रहने के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के अंतिम ओवर दिया। इसमें उन्होंने 20 रन देकर एक विकेट लिया। इस तरह अपने दो ओवर में शिवम दुबे ने 46 रन खर्च कर दिए। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी गेंदबाज के सबसे महंगे दो ओवर हैं। इस टी20 विश्व कप में 5 से ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाजों में सबसे खराब इकोनॉमी शिवम दुबे की है। उन्होंने 9.2 ओवर में 13.66 की इकोनॉमी से 124 रन दिए हैं। दूसरे नंबर पर ओमान के रामानंदी हैं। उन्होंने 7.4 ओवर में 12.91 की इकोनॉमी से 99 रन खर्च किए हैं।

25 प्रतिशत रन शिवम दुबे ने ही दिए

जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम ने अपने 25 प्रतिशत रन सिर्फ शिवम दुबे के दो ओवर में ही बना लिए। बाकी बचे 18 ओवर में 75 प्रतिशत यानी 148 रन बने। भारतीय टीम इस मैच को 77 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से अपने नाम करती तो नेट रन रेट पॉजिटिव हो जाता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *