शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ माता शारदा के दर्शन किए, भाजपा इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी

सतना ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मैहर पहुंचे। उन्होंने माता शारदा के दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि प्रदेश में लाड़ली बहनों, किसानों और बेटे-बेटियों का आशीर्वाद भाजपा को वोट के रूप में मिला है। बढ़े हुए वोटिंग प्रतिशत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिसंबर को सब साफ हो जाएगा। लाड़ली बहनों का वोट कोई साइलेंट वोट नहीं था। उन्होंने बोल कर भाजपा को वोट दिया है। सीएम ने कहा कि भाजपा इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आएगी।शिवराज ने कहा कि माता शारदा की कृपा से ही लाड़ली लक्ष्मी के बाद अब लाड़ली बहना आई और अब लखपति बहना की बारी है। उन्होंने कहा कि माता की कृपा से ही मैहर में माई का लोक बनाया जा रहा है।

माता शारदा के दर्शन कर आरती उतारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ माता शारदा के दर्शन कर आरती उतारी और जगत कल्याण की कामना की। उन्होंने शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी रहे स्व. देवी प्रसाद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले दिनों देवी प्रसाद महाराज का इलाज के दौरान स्वर्गवास हो गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *