पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका कार्यक्रम में शाम‍िल हुए श‍िवराज सिंह चौहान

श‍िवपुरी ।   मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया।मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर 77 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्‍होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि विकास की दौड़ में जो पिछड़ गए हैं उन सभी को समान अवसर प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में श‍िवराज ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर साड़ी, पानी की बॉटल, छाता आदि सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य स‍िंंधि‍या, मंत्री विजय शाह, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *