शिवराज रहेंगे सीएम का चेहरा: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 

नर्मदापुरम। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को नर्मदापुरम जिले के सनखेड़ा पहुंचे। सोहागपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री तोमर ने आमसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सुनने बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता पहुंची। इटारसी विधानसभा-होशंगाबाद के सक्रिय नेता भी सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के सभा में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री तोमर ने भाजपा की केंद्र पर राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं बखान किया। तोमर ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।
नरेंद्र तोमर ने कहा कि राजीव गांधी, फिरोज गांधी के पुत्र हैं। राहुल गांधी का गौत्र जवाहरलाल नेहरू कैसे हो गया। इनको अपने गौत्र का आता-पता नहीं है और दूसरे के गोत्र से पूजन पाठ कर रहे है। ऐसी नकली पूजा को भगवान भी बर्दाश्त नहीं करते।
भारत जोड़ों यात्रा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसी भी माई के लाल में हिम्मत नहीं, जो भारत को तोडऩे की बात कह सकें। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा निकाल केवल भ्रम फैलाया। मेरा राहुल गांधी से निवेदन है कि आप मप्र आएं, यहां जो कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के जो कुर्ते फाड़े जा रहे। उनके फटे हुए कुर्तों को अगर आप रफु करवा दोगे तो कांग्रेस का एक बड़ा काम आपके खाते में चला जाएगा। जैसे ही चुनाव आता है ये चोला बदल लेते है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसने अपने सर्वमान्य नेता राहुल जी को 7 बार लांच किया। सातों बार लांच फेल हो गया। कांग्रेस के पीछे तथाकथित देश विरोधी मानसिकता के काम करने वाले एनजीओ का जमावटा है। उन्होंने सभी से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश में फिर से बीजेपी की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनने बनेगी। मप्र में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।
सभा में 10 दिन पहले कांग्रेस छोडक़र भाजपा ज्वाइन की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने भी कमलनाथ सरकार में 18 महीने तक परेशान रहे कांग्रेस विधायकों की परेशानियां बताई। उन्होंने कहा जब सरकार रहींं, तब कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास को ठीक तरह से देखा तक नहीं था। दो मिनिट भी कमलनाथ अपने विधायकों को नहीं देते थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, संदेश पुरोहित, आशुतोष शरण तिवारी, राजेंद्र सिंह राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *