भाजपा को झटकाः माया सिंह के एक प्रस्तावक पालीवाल व भाजपा नेता चंदू कांग्रेस में

ग्वालियर  ।   भाजपा से कांग्रेस में आने की ऐसी भगदड़ क्या मची है कि आज भाजपा पूर्व की प्रत्याशी माया सिंह के एक नामांकन फार्म के प्रस्तावक व भाजपा नेता एडवोकेट पंकज पालीवाल ही कांग्रेस में शामिल हो गये। वह भी पूर्व के ही कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक डा. सतीश सिकरवार के समक्ष। पालीवाल के साथ ही भाजपा ग्वालियर के एक बड़े भाजपा नेता भी चंद्रप्रकाश गुप्ता चंदू भी कांग्रेस में चले गये हैं। ज्ञांतव्य है कि चंद्रप्रकाश गुप्ता व पंकज पालीवाल 35-35 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता रहे है और पार्टी में मूल भाजपाइयों की उपेक्षा से बेहद क्षुब्ध थे। चंदू गुप्ता व पंकज पालीवाल के साथ भाजपा नेत्री सीमा शर्मा व अन्य 40 भाजपाई भी कांग्रेस में शामिल हुये हैं। इन कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ माना जाता है।

अब भाजपा जे हो गई हैः चंदू व पालीवल

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व कई भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव संचालक रहे चंद्रप्रकाश गुप्ता व पंकज पालीवाल का कहना है कि अब मूल भाजपा जे (ज्योतिरादित्य) बन गई है। इसमे वरिष्ठ व मूल कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है, हमने पूरी जिंदगी भाजपा में बिता दी अब हमें ही इग्नोर किया जा रहा है। हम निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी के सम्मान के लिये काम किया है। अब हम नई पारी की शुरूआत कांग्रेस में करेंगे। चंदू गुप्ता व पंकज पालीवाल सहित अन्य भाजपाईयों के कांग्रेस में आने पर विधायक डा. सतीश सिकरवार ने स्वागत किया हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सभी की पार्टी है और सभी का सम्मान करती है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *