कोर्ट से  राहुल राज सिंह को झटका

मुंबई । प्रत्युषा बनर्जी ने सुसाइड मामले में राहुल राज सिंह एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राहुल राज सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया है। मुंबई की एक अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी के कथित आरोपी राहुल राज सिंह की आरोप मुक्ति अर्जी को खारिज कर दिया। राहुल राज की अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह द्वारा किए गए उत्पीड़न ने उन्हें आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर किया था। प्रथम दृष्टया से स्पष्ट है कि राहुल राज सिंह द्वारा शारीरिक, भावनात्मक, वित्तीय उत्पीड़न और शोषण के चलते एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गई थीं। राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा बनर्जी की समस्यों को कम करने में कोई मदद नहीं की। ऐसे में राहुल साफ तौर से प्रत्युषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने के दायरे में आता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *