आसमान से बरस रहे हैं शोले! 49 डिग्री तापमान में तंदूर बना हाथरस

हाथरस। मई माह के आखिरी दिनों में आसमान से आग बरस रही है। धूप के शोलों से लोग झुलस रहे हैं। मंगलवार को हाथरस शहर में  पुराना रिकॉर्ड टूट गया। तापमान 49 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में गर्मी और भी प्रचंड हो सकती है।
पिछले सप्ताह से हाथरस में गर्मी का प्रचंड रुप दिख रहा है। आसमान से शोले बरस रहे हैं। इस वजह से धरती भट्टी की तरह तप रही है। आलम यह है कि 49 डिग्री के टेंप्रेचर ने शहर को तंदूर बना दिया है।इस भीषण गर्मी में कई राहगीर मंगलवार को बेहोश होकर गिर गए । जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का पारा और हाई होने वाला है। प्रदेश स्तर से हाथरस में अलर्ट घोषित किया है। चिकित्सकों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  इस बार की गर्मी प्रचंड रुप दिखा रही है। सुबह 7.30 बजे से ही सूर्य देवता से तपिश निकलने लगती है। रात 9 बजे तक गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। गर्मी के कारण जीव जंतु भी व्याकुल हो उठे हैं। ठंडी जगह तलाश कर अपनी जान बचा रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार 4 बजे हाथरस का तापमान 49 डिग्री  रिकॉर्ड किया गया।सूर्य की तपिश से राहगीरों के गले सूख रहे हैं।
इस प्रचंड गर्मी में सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की एडवायजरी जारी की गई है।भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन ही नहीं बल्कि जीव जंतु भी संकट से जूझ रहे हैं। सूर्य की तपिश के कारण दोपहर में एक भी पक्षी आसमान में उड़ता नजर नहीं आ रहा है। घोंसलों और छांव में पक्षी दिन बिता रहे हैं। दिन भर उछल कूद करने वाले बंदर भी नजर नहीं आ रहे हैं। वे भी ठंडक भरी जगह तलाश कर छिपे रहते हैं। स्ट्रीट डॉग, आवारा पशु पानी का स्रोत के सहारे अपने आप को ठंडक पहुंचा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *