साबूदाना खिचड़ी खाती हैं श्रद्धा कपूर, जानें सेहत के लिए फायदेमंद…. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी सादगी के चलते करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। वे अक्सर ही मुंबई की सड़कों पर नजर आ जाती हैं, कभी ऑटो रिक्शा की सवारी करते हुए, तो कभी लोकल फूड का आनंद लेने के लिए। उनका चुलबुला और मासूम व्यक्तित्व लोगों को खूब पसंद आता है। इतना ही वह सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस को अपनी डेली लाइफ के अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रिवील किया कि वह अपने अर्ली मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में क्या खाना पसंद करती हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग थ्रिलर हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस दौरान वह काफी देर तक और सुबह जल्दी उठकर शूटिंग भी कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक झलक दिखाते हुए बताया है कि वह सुबह के नाश्ते में क्या खाना पसंद करती हैं।

श्रद्धा कपूर सुबह के नाश्ते में क्या खाती हैं?

श्रद्धा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके हाथ में उनका सुबह का नाश्ता नजर आ रहा है और यह नाश्ता कुछ और नहीं बल्कि साबूदाना खिचड़ी है, जिसकी कई प्लेटें देखी जा सकती हैं। श्रद्धा कपूर को सिंपल और हल्की डिश साबूदाना खिचड़ी खाना पसंद है। तस्वीर के साथ उन्होंने टेक्स्ट जोड़ते हुए लिखा, "अर्ली मॉर्निंग नाश्ता साबूदाना खिचड़ी (साथ में दिल वाली इमोजी)।" आप सोच रहे होंगे कि साबूदाना खिचड़ी तो व्रत में खाते हैं। भारत के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक यह डिश ज्यादातर व्रत के खाने रूप में इस्तेमाल में लिया जाता है। जैसे कि नवरात्रि या फिर अन्य मौके पर।

साबूदाना कैसे बनता है?

साबूदाना, जिसे सागो के नाम से भी जाना जाता है, ट्रॉपिकल पेड़ों की जड़ के खाने योग्य हिस्से से निकाला जाता है। यह काफी पौष्टिक होता है, जो कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है। इसलिए आपको भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

साबूदाना खाने के फायदे क्या हैं?

पाचन में सुधार करता है

कैलोरी रिच फूड है

वजन बढ़ाने में मदद करता है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *