शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा लौटे काम पर 

मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों शादी करने के बाद अपने-अपने काम पर वापस आ गए हैं। कियारा ने आज ही शादी के बाद पहली बार काम से अपनी झलक दिखाई है।जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दो दिन पहले शहर में एक परफ्यूम लॉन्च इवेंट में शादी के बाद अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की।
 कियारा ने शेयर किया कि वह आज काम पर वापस आ गई हैं। उन्होंने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें अपनी वैनिटी वैन में तैयार होते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि वह आईने में देख रही हैं। जबकि वह क्या शूटिंग कर रही हैं, इसकी डिटेल शेयर नहीं किया है, नई दुल्हन ने आज काम फिर से शुरू कर दिया है। कियारा, कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा और एस शंकर की निर्देशित राम चरण के साथ आरसी 15 की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने भूल भुलैया 2 के बाद फिर से कार्तिक के साथ काम किया, जो पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद ऐसी अफवाहें थीं कि करण जौहर ने इस जोड़े के साथ तीन फिल्मों का करार किया है लेकिन फिल्म निर्माता ने इन खबरों का खंडन किया था। इस बीच, सिद्धार्थ को रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में देखा जाएगा।
 दोनों ही शादी के बाद अपने काम पर लौट आए हैं और पहले की तरह ही लोग उन्हें दोबारा देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हो रहे हैं। मालूम हो कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस पूरे महीने शहर में चर्चा का विषय रहे हैं और 7 फरवरी को जैसलमेर में शादी करने वाले कपल अब भी चर्चे में ही बने हुए हैं। इस जोड़ी ने सूर्यगढ़ पैलेस में एक प्राइवेट शादी की, जिसके बाद वे सिद्धार्थ के घर गृह प्रवेश के लिए दिल्ली गए। 12 फरवरी को उन्होंने इंडस्ट्री से अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *