चांदी दो दिन में 28,300 रुपये लुढ़की, सोना भी 8,700 रुपये भरभराया
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ। सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी भी फिसलकर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। दो दिनों में सोना 8,700 रुपये नीचे आया है। वहीं, चांदी 28,300 रुपये लुढ़की है।
सोने की कैसी रही चाल?
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार,
- 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये यानी लगभग एक फीसदी टूटी।
- सोने की कीमत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।
- गुरुवार को सोना 7,600 रुपये नीचे आया था।
- इस तरह दो दिनों में सोना 8,700 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आया।
